भारतमनोरंजन

एक्ट्रेस पायल घोष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में हुई शामिल

मुंबई –

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गयी। याद हो कि पायल ने ही डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मौके पर आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आने शायराना अंदाज में कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।

बता दें कि पायल पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पायल घोष से मुलाकात की थी। उन्होंने पायल को भरोसा दिया था कि उनकी पार्टी न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। वे ट्वीट कर लिखते हैं- न्याय दिलाने की लड़ाई मे आरपीआय सदा साथ देगी! हम आपके साथ खड़े हैं। अठावले ने अपने इस पोस्ट के साथ पायल संग अपनी मुलाकात की फोटो भी शेयर की है।

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वह अपने करिअर के शुरुआती दौर में थीं। तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page