मनोरंजन

पूरे परिवार संग रणबीर कपूर पहुंचे आलिया भट्ट के घर, जानें वजह

[title पूरे परिवार संग रणबीर कपूर पहुंचे आलिया भट्ट के घर, जानें वजह]
मुंबई –

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल में से एक है। फैंस दोनों को साथ देखना चाहते है। सभी को दोनों की शादी का भी इंतज़ार है। हाल ही में रणबीर कपूर सपरिवार आलिया भट्ट के घर पहुंचे थे। रणबीर के साथ उनकी बहन रिद्धिमा कपूर, मां नीतू कपूर और भांजी समारा कपूर भी थीं। रिद्धिमा ने एक तस्वीर भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की।

आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान का जन्मदिन था। इसी अवसर पर दोनों परिवार एक साथ आए। आलिया ने भी अपनी मां के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन विश किया। इससे पहले, रणबीर, आलिया के घर के सामने मीडिया को देख तस्वीरें खींचने दी। गौरतलब है कि काफी समय से खबरें थीं कि रणबीर और आलिया 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी की शुरूआत, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र से शुरू हुई। एक पोस्ट में अयान ने ब्रह्मास्त्र से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ये तस्वीर बहुत सारी चीज़ों की शुरूआत थी। उनका इशारा, रणबीर और आलिया की इस खास दोस्ती की तरफ था।

[tag alia bhatt, ranbir kapoor, bollywood, actress, actor,alia-ranbir ]

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page