खेल

बेन स्टोक्स के बैटिंग के सामने बुमराह ने मान ली हार! राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा

अबूधाबी –

कल खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से रौंदा। मैच के हीरो रहे बेन स्टोक्स ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने बड़ा स्कोर होने के बावजूद तूफानी शतकीय (नाबाद 107) पारी खेली। स्टोक्स के आईपीएल करियर का यह दूसर शतक है। इस दौरान स्टोक्स ने 60 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाये। जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल है।

इससे पहले मुंबई की ओर से हार्दिक पंड्या ने 21 गेंदों में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 195 रन बनाए। बीच के ओवरों में मुंबई ने विकेट गंवाए, लेकिन बाद में हार्दिक ने पारी संभालते हुए आक्रामक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े। इसके अलावा सौरभ तिवारी ने 25 गेंदों में 34 रन बनाए। मुंबई ने राजस्थान के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में राजस्थान ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत अपने नाम कर ली।

‘मैन ऑफ द मैच’ बेन स्टोक्स के नाम –
बेन स्टोक्स को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें इस जीत की सख्त आवश्यकता थी। यह एक अच्छी जीत है। हम आत्मविश्वास के साथ वापस खेल में आए हैं। स्टोक्स ने कहा कि हमारी योजना मुंबई के हर गेंदबाज पर दबाव बनाने की थी। फिर चाहे वह गेंदबाज बुमराह हो या और कोई।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page