खेल

विराट कोहली ने अपने नाम किये ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

दुबई –

टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त है। विराट इस साल जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे है। उनकी टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि कल खेले गए मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी को हार मिली। इस बीच विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किये। दरअसल विराट कोहली आईपीएल में 200 छक्के और 500 चौके का डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल में 500 चौके नहीं लगाए हैं। विराट 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

रोहित और धोनी अब भी ऊपर –
छक्के लगाने के मामले में कोहली से ऊपर अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं. रोहित ने आईपीएल में अब तक 209 जबकि धोनी ने 216 छक्के लगाए हैं। बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, उन्होंने अब तक 336 छक्के मारे हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम –
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट टॉप पर है। विराट ने अब तक 5827 रन बनाए हैं। जिसमे 5 शतक शामिल है। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि रैना इस साल आईपीएल नहीं खेले।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page