भारत

BREAKING : मेरठ में ब्लास्ट, 2 की मौत, कई घरों की उड़ी छत

मेरठ –

मेरठ के सरधना के पीर जादगान मोहल्ले में बड़ा हादसा हो गया। यहां आज सुबह-सुबह तेज धमाका हो गया। इस धमाके से कई घरों की छत उड़ गई। जबकि दो लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे के बाद पुरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के घायल होने के भी खबर है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, जिस घर में धमाका हुआ, वहां पटाखे रखे गए थे।

बताया जा रहा है कि धमाका बहुत जबरदस्त था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फ़िलहाल पुलिस ने मोहल्ले को सील कर दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि धमाका एक पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष आसिम के घर करीब साढ़े 9 बजे हुआ। जिसमें आसिम की मौके पर मौत हो गयी, जबकि कासिम ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार घर में पटाखे रखे थे, जिसकी वजह से चलते घर में काफी मात्रा में बारूद मौजूद था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page