मनोरंजन

दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने कहा – 3 साल की उम्र में हुई हूँ उत्पीड़न का शिकार

मुंबई –

आमिर खान की फिल्म दंगल की एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बड़ा बयान दी है। फातिमा ने 3 साल की उम्र में उनसे छेड़छाड़ होने का चौंकाने वाला खुलासा किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘जब मैं पांच साल की थी, तब मुझसे छेड़छाड़ की गई थी। यही नहीं जब मैं तीन साल की थी तब पहली बार ऐसा हुआ। आप समझते हैं कि सेक्सिज्म कितना गहरा है। यह एक ऐसी लड़ाई है जो हम हर रोज लड़ते हैं। हर महिला हर दिन लड़ती है। और मुझे आशा है कि हमारा भविष्य बेहतर हो।’

बता दें कि सना धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने कदम जमा रही हैं और वह ‘फिल्म सूरज पे मंगल भारी’ को लेकर उत्साहित हैं। इससे पहले वह ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आई थी। आगे उन्होंने कहा ‘मैंने यह कहते लोगों का सामना किया है कि नौकरी पाने का एकमात्र तरीका सेक्स है। तो मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। मैंने इस तरह की परिस्थितियों में कई बार काम खोया है।’

सना ने अपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति को भी याद करते हुए कहा कि वह निचली सामान्य श्रेणी से आती थीं, जहां परिवार को आने वाले कल के खाने के लिए भी सोचना पड़ता था क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं होते थे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page