भारतविश्व

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां को जाकिर नाइक ने दी धमकी, बोले- मिलेगी दर्दनाक सजा

नई दिल्ली –

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के बाद अब फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां को जाकिर नाइक ने दी धमकी दी है। दरअसल भारत से निर्वासित मुस्लिम स्कॉलर जाकिर नाइक का बयान सामने आया है। जाकिर नाइक ने फेसबुक पर एक और भड़काऊ पोस्ट डाला है। मैक्रों का बिना नाम लिए ही विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने भड़काऊ और विवादित बयान दिया है और कहा कि अल्लाह के बंदे को गाली देने वालों को दर्दनाक सजा मिलेगी।

इसके बाद जाकिर ने शुक्रवार को एक बार भड़काने वाली भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाली है। इसमें जाकिर ने कहा है कि “वास्तव में, जो लोग अल्लाह और उसके रसूल को गाली देते हैं – अल्लाह ने उनके लिए अपमानजनक सजा की तैयारी की है।”

क्या है पूरा मामला –
दरअसल यह मामला पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या का है। जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए। बाद में उसकी सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों के बीच फ्रांस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page