खेल

KXIP Vs RR : आज ‘करो या मरो’ का मुकाबला

आबूधाबी –

आज का मैच इलेवन पंजाब आईपीएल बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आबूधाबी में खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। किंग्स XI पंजाब के पास 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स है। जबकि आज और एक मुकाबला बचा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के पास 5 जीत के 10 पॉइंट्स है। राजस्थान के पास भी आज का मैच और एक मुकाबला बचा है। जो की कोलकाता के साथ खेला जाना है।

इस सीजन अभी तक एक ही टीम क़्वालीफाई कर चुकी है वो है मुंबई इंडियंस। मुंबई ने इस सीजन दमदार प्रदर्शन किया है। यानि की मुंबई इंडियंस को छोड़कर बाकी छह टीमों के लिये मैदान खुला है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दौड़ से बाहर हो चुकी है। रॉयल्स अगर आज हारते हैं तो वह भी दौड़ से बाहर हो जायेंगे जबकि हारने पर पंजाब की राह भी मुश्किल हो जायेगी। पंजाब को टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बना चुके राहुल से उसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

रॉयल्स के हौसले भी बुलंद है। बेन स्टोक्स फार्म में लौट आये हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाये थे। संजू सैमसन ने भी खोई लय हासिल कर ली है। हालांकि कप्तान स्टीव स्मिथ का खराब फार्म रॉयल्स को अखर रहा होगा। जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में राजस्थान की गेंदबाजी औसत रही है। लेकिन, वह कभी भी मैच बदल सकते है।

दोनों टीम –
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौथम, हार्डस विलजेन, सिमरन सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कण्डेय, महिपाल लोमरोर, ओशेन थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल , अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी और जोफ्रा आर्चर।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page