भारत

गर्मी, बारिश के बाद दिल्ली वाले अब ठंड से परेशान, मौसम बदल रहा मिजाज

नई दिल्ली –

दिल्ली में गर्मी के बाद बारिश और अब ठंड से लोग परेशान हो रहे है। यहां मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले 58 साल में इस बार अक्टूबर का महीना सबसे ठंडा महीना साबित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 1962 के बाद पहली बार इस साल अक्टूबर सबसे ठंडा महीना रहा है। आईएमडी ने कहा कि 2020 में दिल्ली में अक्टूबर में औसत न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 1962 के बाद सबसे कम है। 1962 में अक्टूबर का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

बताया जा रहा है कि तापमान में यह गिरावट शांत हवाओं और राजधानी शहर पर बादल न होने के कारण है। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 1 नवंबर को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अक्टूबर के महीने का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 26 साल में सबसे कम था। इससे पहले सबसे कम तापमान 1937 में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page