भारत

ऑनर किलिंग : लड़के से फोन पर बात करती थी बहन, भाई ने मार दी गोली

पटना –

बिहार की राजधानी पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र में एक ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। जिसमें भाई ने अपनी बहन की गोली मार दी। घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी। जानकारी के मुताबिक, धनरुआ थाना क्षेत्र के छाती गांव में शनिवार रात 18 वर्षीय शोभा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद भाई ने बताया कि बदमाश घर में घुसे और शोभा की हत्या करने के बाद फरार हो गए।

पुलिस ने दिखाई सख्ती तब आरोपी ने काबुली जुर्म –
मामले में पुलिस जांच में जुट गई। इस मर्डर केस में पुलिस को लड़की के भाई बबलू यादव द्वारा बार-बार बयान बदलने पर शक हुआ। पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की, तो बबलू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में बबलू यादव द्वारा प्रयोग की गई पिस्तौल को भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन किसी लड़के से बात करती थी। कई बार उसने मना किया, लेकिन बहन अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। घटना की रात घर में उसकी मां और पत्नी के अलावा कोई नहीं था। उसके पिता और छोटा भाई उस वक्त पभेड़ी मोड़ पर ट्रक की रखवाली कर रहे थे। तभी उसने बहन की हत्या की योजना बनाई।

आरोपी ने बताया कि शोभा अक्सर किसी लड़के से बात करती थी उस रात भी वही हुआ था। उसी लड़के से बात करती रही। बाद में जब वह सो गई, तो मौका देख वह बहन के कमरे में पहुंच गया। उसने सोते समय बहन को गोली मार दी और पिस्तौल को घर के पीछे फेंक दिया। अब पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page