भारत

तीन और राफेल लड़ाकू विमान आज पहुंच रहे भारत, सेना की बढ़ेगी ताकत

नई दिल्ली –

राफेल लड़ाकू विमान के 5 खेप के बाद अब आज और 3 राफेल लड़ाकू विमान का खेप भारत पहुंच रहा है। जिससे सेना की ताकत और बढ़ जाएगी। 5 राफेल को पहले ही भारतीय वायुसेना का हिस्सा बना दिया गया है। अब और 3 राफेल से वायुसेना की ताकत में जरूर इजाफा होगा। मौजूदा समय में भारत और चीन के बीच भारी तनाव है। ऐसे में लगातार राफेल का भारत पहुंचना काफी अहम हो जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीनों राफेल विमान रास्ते में रुके बिना भारत पहुंचेंगे। सूत्रों ने बताया कि फ्रांस के एयरबेस से गुजरात के जामनगर तक की लंबी उड़ान के दौरान फ्रांसीसी वायुसेना का हवा में ईधन भरने वाला विमान भी साथ रहेगा। इससे पहले पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था। इस बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हाल्ट किया था।

बता दें कि भारत ने फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का करार किया है। इस डील पर कई सवाल भी उठे। हालांकि अब राफेल के हिंदुस्तान पहुंचने से सेना और पूरा देश खुश है। राफेल की ताकत से चीन और पाकिस्तान भी परिचित है। पल भर में ये लड़ाकू विमान किसी भी चीज़ को मिट्टी में मिला सकता है। राफेल आज के ज़माने के सबसे अपडेटेड और शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में एक है। यह विमान में अत्यधुनिक हथियार और टेक्नोलॉजी से लेस है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page