भारत

अर्नब गोस्वामी जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल, बॉम्बे हाईकोर्ट में आज हो सकती सुनवाई

मुंबई –

मुंबई पुलिस ने कल रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को उनके घर से हिरासत में लिया है। अर्णव गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। साथ ही पुलिस द्वारा अर्नब के बेटे के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। इस घटना के बाद कई तरह के वीडियो सामने आये है। एक वीडियो में पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। इसके बाद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई।

आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने मामले में मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को देर शाम अलीबाग की एक अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन यानी 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अर्नब पर 2018 में एक इंटीरियर डिजायनर अन्वय नाइक और उनकी मां को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद रिमांड का आदेश दिया गया। हालांकि अर्नब ने बंबई उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है। इसपर आज को सुनवाई हो सकती है। इस मामले में अर्नब के अलावा दो अन्य आरोपियों को भी 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने गोस्वामी की 14 दिन की हिरासत का अनुरोध किया लेकिन अदालत ने कहा कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अलीबाग पुलिस ने धारा 306 और 34 के तहत गोस्वामी को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page