मनोरंजन

विद्या बालन की फिल्म शेरनी से विजय राज को मेकर्स ने किया बाहर

मुंबई –

बॉलीवुड एक्टर विजय राज को महाराष्ट्र के गोंदिया में शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर के एक सदस्य संग छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। लेकिन इसका भारी असर उन्हें चुकाना पड़ा। छेड़छाड़ विवाद के बाद फिल्म शेरनी के मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वे अपनी मूवी के लिए किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

विजय को ही नहीं इस फैसले के बाद निर्माताओं को काफी नुकसान झेलने पड़ेंगे। वो सारे सीन वापस शूट करने पड़ेंगे जो विजय के साथ शूट किए गए थे। मेकर्स फिल्म पर कोई विवाद नहीं खड़ा करना चाहते। यह घटना विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘शेरनी’ के सेट की है। जहां एक महिला क्रू मेंबर ने विजय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

57 वर्षीय इस अभिनेता को हाल ही में डिजिटली रिलीज हुई फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘लूटकेस’ में देखा गया था। आने वाले समय में वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page