कोरोनाभारत

Coronavirus : आज फिर बढ़े कोरोना के मामले, एक दिन में 50,209 नए मामले, 704 की मौत

नई दिल्ली –

कोरोना वायरस के मामलों में आई गिरावट के बाद आज फिर मामले बढ़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 घंटे में 50,209 नए मामले सामने आये है। जबकि 704 मरीजों की मौत हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50,209 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 704 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या 83,64,086 हो गयी है।

देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 77,11,809 है। पिछले 24 घंटे में 55,331 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,27,962 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 5,825 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,24,315 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page