मनोरंजन

विराट कोहली के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा का बेइंतहा प्यार, अब फोटोज हो रही वायरल

दुबई –

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कल अपना बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और पूरी आरसीबी की टीम मौजूद थे। सभी ने मिलकर विराट कोहली का बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस बीच विराट को लेकर अनुष्का शर्मा का बेइंतहा प्यार देखने को मिला। दरअसल आईपीएल के वजह से इस बार विराट अपने घर दिल्ली में नहीं है बल्कि यूएई में है। इस लिए अपने परिवार संग विराट बर्थडे सेलिब्रेशन करते नजर नहीं आये।

विराट कोहली का 32वां जन्मदिन मनाया गया। अनुष्का ने विराट संग सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। अनुष्का और विराट दोनों ने ब्लैक रंग का आउटफिट पहना हुआ है। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाते हुए पोज दिया है। दूसरी फोटो में अनुष्का विराट के गाल पर चूमती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में दिल वाला इमोजी बनाया है। तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा मां बनने वाली है। इन दिनों वह विराट और आरसीबी को सपोर्ट करने यूएई गयी हुई है। कई बार अनुष्का ग्राउंड में विराट को चेयर्स करते नजर भी आ चुकी है। विराट-अनुष्का दोनों साथ में बहुत अच्छे भी लगते है। इससे पहले कल एक वीडियो सामने आया था जिसमें विराट बर्थडे केक काटते नजर आये थे। इस दौरान अनुष्का समेत पूरी आरसीबी की टीम नजर आई। जहां सभी विराट को केक लगते नजर आ रहे है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page