खेल

IPL 2020 : Mumbai Indians छठी बार पहुंची फाइनल में, Delhi Capitals को बुरी तरह रोंदा

दुबई –

कल खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह रोंदा। बूम-बूम बुमराह और ट्रेंट बोल्ड के सामने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने अपने घुटने टेक दिए। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार 200 रन बोर्ड पर जड़ दिए। बाद में अंडर प्रेसर बल्लेबाजी करने आये दिल्ली की टीम ने 0 रन पर अपने 3 बड़े विकेट गवा दिए। जिसमें पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन का विकेट शामिल था।

देखा जाये तो दिल्ली यही पर अपनी मैच हार गयी थी। लेकिन मार्कस स्टोइनिस 65 और अक्षर पटेल (42) की पारियों ने बस हार का अंतराल ही कम किया। बाकि पूरी मैच में मुंबई का दबदबा रहा। मुंबई ने फिर एक बार साबित कर दिया कि क्यों वह चैम्पियन टीम है। दरअसल कल मुंबई के दो बड़े बल्लेबाज रोहित शर्मा और केरन पोलार्ड जीरो रन पर आउट हो गए। इसके बावजूद टीम का स्कोर 200 तक पहुंच गया। इसका मतलब साफ़ है की मुंबई की टीम पूरी तरह एक कम्पिलिट टीम है। मुंबई की टीम ने हर डिपार्टमैंट में अच्छा खेल दिखाया। अंतिम तीन ओवरों में इशान-हार्दिक ने 55 रन बटोरे। सैम्स के 18वें ओवर में 17 रन, रबादा के 19वें ओवर में 18 और नोर्त्जे के अंतिम ओवर में 20 रन आए। हार्दिक पंड्या 14 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के चार खिताब जीत चुकी है। वह छठी बार फाइनल में पहुंची है। मुंबई इंडियंस ने इस तरह 57 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। मुंबई इंडियंस से ज्यादा फाइनल सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ही खेली है। हालांकि, सबसे अधिक खिताब का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम ही है। मुंबई इंडियंस अब 10 नवंबर को पांचवें खिताब की तलाश में फाइनल में उतरेगी। फाइनल में उसका मुकाबला क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम से होगा।

क्वालिफायर-2 रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले छह नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। यह मुकाबला जीतने वाली टीम 8 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी।

दिल्ली का स्कोर बोर्ड –
शिखर धवन 0
अजिंक्य रहाणे 0
श्रेयस अय्यर 12
मार्कस स्टोइनिस 65
रिषभ पंत 03
अक्षर पटेल 42
डेनियल सैम्स 0
कैगिसो रबादा 15
एनरिक नोर्त्जे 0 नाबाद

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page