भारत

रेप-मर्डर की सजा काट रहे राम रहीम 1 दिन के लिए आया था जेल से बाहर, किसी की नहीं हुई कानों कान खबर

नई दिल्ली –

रेप-मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे गुन्हेगार राम रहीम को जेल से एक दिन के लिए पैरोल दी गयी थी। हालांकि इसकी खबर गिने चुने लोगों को ही थी। जानकारी के मुताबिक, राम रहीम को उसकी पत्नी हरजीत कौर की याचिका पर पैरोल दी गई थी क्योंकि दिल की बीमारी से जूझ रही उसकी 85 वर्षीय मां नसीब कौर गंभीर रूप से बीमार थी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम गुरुग्राम में अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उसे गुरुग्राम के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया, जहां वह दिन में रुका था और शाम को फिर उसे जेल ले आया गया।

यह जानकारी मीडिया में आते ही हर तरफ आग की तरह फ़ैल गयी। अब सवाल हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर सरकार पर उठने लगा है। अदालत द्वारा कई बार राम रहीम की जमानत अर्जी ख़ारिज की जा चुकी है।

रोहतक के सुनारिया जेल में बंद है –
बता दें कि 52 वर्षीय राम रहीम इस समय राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक में उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है। उसकी जमानत याचिका कई बार न्यायालयों द्वारा खारिज कर दी गई है। 24 अप्रैल को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए उसका तीन सप्ताह का पैरोल दो वजहों से खारिज कर दिया गया था। पहली वजह थी कि पैरोल उसकी रिहाई और सरेंडर के समय राज्य में कानून और व्यवस्था की समस्याएं पैदा कर सकता था।

दूसरा कारण यह रहा कि उसकी मां की जांच करने वाले डॉक्टरों के पैनल की एक रिपोर्ट में कहा गया कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित थी, लेकिन गंभीर हालत में नहीं थी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page