भारत

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अयोध्या –

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास की तबियत बिगड़ गयी। उन्हें आज दोपहर को एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें श्वांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। यह खबर सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य मंहत के सहयोगी से टेलीफ़ोन पर बात कर उनका हालचाल जाना।

साथ ही जिलाधिकारी अनुजकुमार झा को छावनी भेजकर महंतनृत्यगोपालदास की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि लखनऊ में महंत नृत्यगोपालदास को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। याद हो कि कुछ समय पहले कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने मथुरा गये महंत नृत्यगोपालदास की तबियत 12 अगस्त को खराब हुई थी।

इस बीच अगले दिन जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इलाज के लिए उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां आईसीयू में वे सात सितंबर तक भर्ती रहे और स्वास्थ्य के सुधार के बाद उन्हें सात सितंबर को ही एयर एंबुलेंस से अयोध्या स्थित उनके आश्रम मणिरामदास जी की छावनी लाया गया था। वे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की गहन निगरानी में थे। हालांकि फिर भी उनकी तबियत बिगड़े से डॉक्टर भी परेशान है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page