भारत

Bihar Election : रूझानों में तेजस्वी यादव को मिला बहुमत, जानें कौन कितनी सीटों पर चल रहे है आगे

पटना –

बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। ताजा रूझानों के मुताबिक, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रहा है।

वहीं जेडीयू और बीजेपी का एनडीए 111 सीटों पर आगे चल रहा है। महागठबंधन में आरजेडी 87, कांग्रेस 25 और लेफ्ट 12 सीटों पर आगे है। वहीं एनडीए में बीजेपी 56, जेडीयू 49, हम चार और वीआईपी 2 सीटों पर आगे है।

इधर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के समर्थक उनके आवास के बाहर मछली लेकर पहुंचे। समर्थकों का कहना है कि मछली शुभ होती है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भी वह मछली लेकर तेजस्वी यादव के घर के बाहर आए थे। उन्होंने कहा कि इस बार तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

रूझानों में तेजस्वी यादव को बहुमत मिल गया है। अबतक महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रहा है। सरकार बनाने के लिए 122 सीटें चाहिए। शरद यादव की बेटी और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे दोनों ही कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों ही अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं चिराग पासवान की एलजेपी भी एख सीट पर आगे चल रही हैं। बीजेपी की मंजू वर्मा भी अपनी सीट पर पीछे चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page