भारत

Gujarat By Election Result : शुरुआती रुझानों में BJP सात और CONGRESS एक सीट पर आगे

अहमदाबाद – बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ आज गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश और गुजरात के रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी चार सीटों पर तो एक-एक सीट पर सपा व बसपा आगे चल रहे हैं। झारखंड की दुमका सीट पर बीजेपी और बेरमो पर कांग्रेस आगे चल रही है।

गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार सात सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिली है। भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा अब्दासा सीट से करीब 2,300 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी में अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले करीब 5,400 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल मोरबी विधानसभा सीट से 1,500 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि सभी सीटों के लिए आठ केंद्रों पर सबुह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

गुजरात : इन सीटों पर हुई है मतदान –
अब्दासा (कच्छ), लिम्बडी (सुरेंद्रनगर), मोरबी (मोरबी जिला), धारी (अमरेली), गाधड़ा (बोटाद), कर्जन (वडोदरा), डांग (डांग जिला) और कपराद (वलसाड)-के लिए तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इधर छत्तीसगढ़ विधानसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। नागालैंड की दक्षिणी अंगामी-1 और पुंगरो किफिरे विधानसभा सीटों पर अभी जारी उपचुनाव की मतगणना के हिसाब से, निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है। बता दें कि मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की आठ, उत्तर प्रदेश की सात, मणिपुर की चार, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड की दो-दो सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट पर भी उपचुनाव हुए थे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page