लाइफस्टाइल

Dhanteras Special : जानिए धनतेरस के दिन कैसा रहेगा सोने का रेट, क्यों खरीदी जाती है झाड़ू?

मुंबई – इस साल धनतेरस 12 नवंबर और 13 नवंबर को मनाया जाएगा। हालांकि शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद धनतेरस की पूजा करना शुभ होगा। त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस समयानुसार गुरुवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12 नवंबर को रात 9.30 बजे तक द्वादशी तिथि है। इसीलिए गुरुवार को दिन धनतेरस की पूजा नहीं की जा सकती। 13 नवंबर शुक्रवार को शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक त्रयोदशी है। प्रदोष काल होने के कारण धनतेरस की पूजा 13 नवंबर को करना शुभ है।

धनतेरस-दिवाली के मौके पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। सोने को लक्ष्मी और प्रभुता का रूप माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से उनके घर खुशियां बनी रहेगी। इस साल धनतेरस पर सोने सस्ता हो गया है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण लोगों के खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है, जिसके कारण सोने की मांग में बड़ी उछाल नहीं देकने को मिल रही है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेबसाइट के मुताबिक 12 नवंबर को सोने की कीमत में गिरावट दर्द की गई है। सोना आज 70 रुपए गिरकर 50650 रुपए पर पहुंच गया है।

दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो बुधवार को सोना 50,114 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा जबकि चांदी भाव 62,023 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए है। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 50501 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ तो वहीं बुधवार को यह 57 रुपए लुढ़ककर 50444 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं फरवरी डिलीवरी वाला सोना 98 रुपए गिरकर 50479 रुपए पर पहुंच गया।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 70 रुपए की गिरावट आई है और सोना 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 करैटे वाले सोने की कीमत 49650 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। धनतेरस के दिन रात में त्रयोदशी तिथि लगने के बाद सोना खरीदने सबसे शुभ माना जाता है।

इन शहरों में सोने की कीमत –
चेन्नई – चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 51970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है।

मुंबई – मुंबई में सोना 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 536502 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता – कोलकाता में 52530 रुपए प्रति 10 ग्राम।

केरल – यहां 51490 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ – यूपी की राजधानी में 53610 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

पटना – पटना में सोने की कीमत 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू –
धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। सोना, चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने के साथ ही इस दिन झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है। झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है तो धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदें।

मान्यता है कि झाड़ू से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। झाड़ू को घर में सुख समृद्धि का कारक भी माना जाता है। धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू लाने के बाद इस पर एक सफेद रंग का धागा बांध देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धनतेरस के दिन जब भी झाड़ू खरीद कर लाएं तो उसे फर्श पर लिटाकर रखें. झाड़ू को खड़ा रखना अपशकुन माना जाता है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page