भारत

मोदी सरकार ने 6 राज्यों को दी 4,382 करोड़ रुपए की सहायता राशि, पश्चिम बंगाल को मिला सबसे ज्यादा

नई दिल्ली – इस साल प्राकृतिक आपदाएं झेल चुके राज्यों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने छह राज्यों को 4,382 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि केंद्र द्वारा अतिरिक्त सहायता के रूप में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि से 4381.88 करोड़ रुपये छह राज्यों को जारी किए जाने को समिति ने मंजूरी दी।

अम्फान चक्रवात की मार झेल चुके पश्चिम बंगाल के लिए 2,707.77 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी। महाराष्ट्र में निसर्ग चक्रवात से हुई तबाही से उबरने के लिए 268.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

मोदी सरकार ने 6 राज्यों को दी 4,382 करोड़ रुपए की सहायता राशि –
गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस साल पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और सिक्किम को चक्रवात, बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ा था। जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया था, साथ ही कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। दक्षिण पश्चिमी मानसून के दौरान आई बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कर्नाटक को 5,77.84 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जबकि मध्य प्रदेश को 6,11.61 करोड़ तथा सिक्किम को 87.84 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

याद हो कि चक्रवाती तूफान एंफन की तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रभावित राज्य पश्चिम बंगाल व ओडिशा का दौरा 22 मई, 2020 को किया था और इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल को 1,000 करोड़ की आर्थिक सहायता और ओडिशा को 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। इसके तुरंत बाद 23 मई को ही यह आर्थिक सहायता मुहैया करा दी गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि व घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया था।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page