भारत

BJP ने जारी की राज्य प्रभारियों की सूची, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

नई दिल्ली –

बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब बीजेपी और सक्रीय हो गयी है। पार्टी ने अब अलग-अलग राज्यों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी बनाया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी गयी है।

देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी –

  • राधा मोहन सिंह को उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • अरुण सिंह कर्नाटक के नए पार्टी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
  • आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और फिल्म कलाकार एनटी रामाराव की बेटी डी पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया है। बता दें कि डी पुरंदेश्वरी को दक्षिण भारत की सुषमा स्वराज कहा जाता है और वह दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय नेता मानी जाती हैं, उन्हें 5 भाषाओं का भी ज्ञान है। डी पुरंदेश्वरी को हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु के साथ-साथ तमिल और फ्रेंच भाषा का भी जानकार कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page