मनोरंजन

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने साथ में मनाई दिवाली – Photos Viral

मुंबई –

बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साथ में दिवाली मनाई। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दिवाली के अवसर पर अभिनेता रणबीर कपूर ने लाल रंग का कुर्ते पहने नजर आये। जबकि आलिया पिंक लहंगे में नजर आईं। आलिया भट्ट के शेफ दिलीप ने रणबीर कपूर के साथ दीवाली में फोटो खिंचाते नजर आये।

वायरल हो रही तस्वीर में आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर की अनारकली ड्रेस पहन रखी हैl साथ ही उन्होंने इअरिंग भी पहन रखी है। वही रणबीर कपूर ने लाल कलर का कुर्ता और ब्लैक पैंट पहन रखा हैl गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान भी दोनों एक साथ रह रहे थे और दोनों ने दीवाली भी साथ मनाई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले दो साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को फैमिली फंक्शंस में कई बार एक साथ देखा गया। दोनों जल्द शादी भी करने वाले है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन की भी खास भूमिका है। फैन्स दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिये बेताब हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page