भारत

बीजेपी नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन

पणजी –

गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता मृदुला सिन्हा का आज निधन हो गया। सिन्हा के निधन पर भारत सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है। शाह के अलावा कई भाजपा नेताओं ने उन्हें याद किया है। मृदुला सिन्हा ने जीवन पर्यंत देश और समाज की सेवा के लिए काम किया था। उनका निधन बहुत ही दुखद है। निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।

77 साल की मृदुला सिन्हा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फपुर की रहने वालीं थी। मृदुला सिन्हा ने अगस्त में ही गोवा की राज्यपाल के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा किया था। गोवा की राज्यपाल रहने से पहले मृदुला सिन्हा केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी थीं। एक लेखिका के तौर पर भी मृदुला सिन्हा की पहचान रही हैं, कई किताबें उन्होंने लिखी हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page