मनोरंजन

शाहरुख ने शुरू की फिल्म पठान की शूटिंग, फैंस बोले- आ गया शेर…

मुंबई –

फिल्म जीरो के बाद से शाहरुख खान किसी फिल्म में अब तक नजर नहीं आये। अब फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल शाहरुख खान ने पठान की शूटिंग शुरू कर दी है। पूरे दो साल शाहरुख फिल्मों में वापसी करने जा रहे है। इस समय सोशल मीडिया पर फैन्स शाहरुख को अपने ही अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहे हैं। किंग खान की लंबे समय बाद वापसी होता देख फैंस काफी खुश है।

शूटिंग शुरू करते ही पठान ट्विटर पर नंवर 1 ट्रेंड करने लगी है। फैन्स शाहरुख का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं- 881 दिन, 21,144 घंटे, 12,68,640 मिनट और पूरे 7,61, 18400 सैकेंड के बाद शाहरुख फिर शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

https://twitter.com/icaped_crusader/status/1328982249941856256

कई यूजर ऐसे भी देखने को मिले जिन्होंने शाहरुख की तुलना सीधे शेर से कर दी। उन्होंने शाहरुख की वासपी को शेर की दहाड़ बता दिया। एक फैन ने तो इसे नए युग बता दिया। फिल्म में शाहरुख संग जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी काम करने जा रहे हैं। फिल्म में बताया जा रहा है कि सलमान खान का भी कैमियो होगा।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page