ट्रेंडिगलाइफस्टाइल

Relationship Tips : इन संकेतों से समझ जाएं रिलेशनशिप में कम हो रहा है प्यार…

मुंबई –

कई बार ऐसा होता है कि रिलेशनशिप में कुछ ऐसी चीजें होने लगती हैं, जिसके कारण कपल्स इरिटेट होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलेशनशिप में कपल्स के बीच प्यार धीरे-धीरे कम होने लगता है लेकिन, उन्हें इस बात का पता नहीं चल पाता। रिलेशनशिप का चार्म धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। कुछ कपल्स ऐसे रिलेशनशिप को भी संभाल लेते हैं तो कुछ कपल्स के बीच बहस और अनबन होने के बाद रिश्ता टूट जाता है।

– रिलेशनशिप में सेल्फ रिस्पेक्ट का होना बहुत जरूरी है। अगर आपका पार्टनर आपके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने लगा है या फिर वह आपको अहमियत नहीं देता तो समझ जाएं कि रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ है।

– काफी समय साथ बिता लेने के बाद कई कपल्स के बीच में कम्युनिकेशन गैप बढ़ जाता है। रिश्ते में दरार आने का ये अहम कारण है। आपके और पार्टनर के बीच में समय समय पर बातचीत होती रहनी चाहिए। आप दोनों जब अपनी बातें शेयर करना बंद कर देते हैं तब रिलेशनशिप में गलतफहमियां जगह बनाने लगती हैं।

– अगर आपके पार्टनर का रवैया पहले की तरह केयरिंग नहीं है तो आपको ध्यान देने की जरुरत है। उनकी जिंदगी में आपकी अहमियत कम हो रही है तो इस बात को समय रहते समझ जाएं और नजदीकी बढ़ाने के लिए अपने तरीके से प्रयास करें।

– अगर आपको हर बार अपने प्यार को प्रूफ करने के लिए खुद को साबित करना तो समझ जाएं कि आप सही रिलेशनशिप में नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कपल्स को एक-दूसरे पर भरोसा रहता है तो किसी को साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

– अगर आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ता सिर्फ निभा रहे हैं, लेकिन आप उनके साथ अनकम्फर्टेबल फील करती हैं तो ऐसा रिश्ता सही नहीं है। कुछ सही न होने के बाद भी आप खुश रहने की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे रिश्ते को आगे बढ़ाने से पीछे हटना ही बेहतर है।

– रिलेशनशिप में जब एक दूसरे के लिए भावनात्मक लगाव कम हो जाता है तब वह रिश्ता नीरस होने लगता है। ऐसे रिश्ते में लोगों को अपने पार्टनर की परवाह नहीं रहती है। इमोशंस रिश्तों में जान डालते हैं। लोग अपने पार्टनर से तब दूर होने लगते हैं जब रिश्ते में प्यार खत्म होने लगता है।

– रिलेशनशिप में जब ऐसा होने लगे कि आप पुरानी बातों के बारे में ही सोचते रहें कि पहले कितना अच्छा था, पहले का टाइम ज्यादा अच्छा था तो समझ जाएं कि अब आपके रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रही।

[tags Relationship Tips, Relationship, Tips, love and romance, relationship lacks love, couple, feelings, care and love]

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page