ट्रेंडिगमनोरंजन

सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा ‘शर्म करो प्रकाश झा’, गिरफ्तारी तक की हो रही है मांग…

मुंबई –

प्रकाश झा की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम 2’ एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुका है। लेकिन, प्रकाश झा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उन पर हिंदू सभ्यता का अपमान करने का आरोप लगा है। लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दरअसल करणी सेना ने प्रकाश झा पर हिंदू धर्म के अपमान के साथ हिंदू बाबाओं की गलत छवि दिखाने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर लोग इसे बॉयकॉट करने की मांग कर रहे है। बुधवार को ‘शर्म करो प्रकाश झा’ ट्रेंड हुआ था। आश्रम चैप्टर 2 में कहानी बाबा निराला काशीपुर वाले के अपराधों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई है। इस सीजन में बाबा के आश्रम में चल रहे कामों को डिटेल्स में दिखाया। बाबा का और घिनौना रूप नजर आया है। अब इस सीरीज का तीसरा भाग भी आएगा।

बता दें सीरीज के रिलीज होने से पहले करणी सेना भी इसका विरोध कर चुकी है। उन्होंने आश्रम को बैन करने की मांग की थी। जिसके बाद प्रकाश झा ने उन्हें करारा जवाब दिया था। प्रकाश झा ने कहा था- मैं उनकी मांग पर फैसला करने वाला कौन होता हूं। हमारे पहले सीजन को मिलियन्स में व्यूज़ मिले। मुझे लगता है कि कोई फैसला लेने के लिए दर्शक ही बेस्ट ऑप्शन होते हैं तो क्यों न हम इसका फैसला भी दर्शकों को ही करने दें।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page