ट्रेंडिगलाइफस्टाइल

क्या आपको भी आते है सांप, मधुमक्खी और ज्वैलरी के सपने, तो समझ जाईये जल्द मिलने वाला है आर्थिक लाभ

मुंबई – अक्सर जिंदगी में होने वाली घटनाओं के संकेत इंसान को पहले ही मिल जाते हैं। नींद में दिखने वाले सपने इन संकेतों का माध्यम हो सकते हैं। कई लोग इस बात के खुद साक्षी हैं कि असल में घटने वाली सच्चाई को उन्होंने सपनों में पहले ही देख लिया था। ऐसा माना जाता है कि सपने में दिखने वाली कुछ चीजें आपके ऊपर होने वाली रुपयों की बारिश का संकेत हो सकती हैं।

‘इन’ सपनों के ‘ये’ है मतलब –
ईश्वर ने दर्शन – यदि सपने में आपको ईश्वर ने दर्शन दिए हैं तो समझ लीजिए आपके हाथ बड़ी तरक्की लगने वाली है और जल्दी ही आपके लिए कामयाबी के द्वार खुलने वाले हैं।

सांप के साथ साथ सांप का बिल – अगर आपको सपने में सांप के साथ साथ सांप का बिल दिखता है तो इसका अर्थ ये है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है।

स्त्री नृत्य – अगर आप सपने में देखते हैं कि कोई स्त्री नृत्य कर रही है तो इसे काफी शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का अर्थ मां लक्ष्मी के आगमन और धन प्राप्ति से निकाला जाता है।

मधुमक्खी का छत्ता – सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखना शुभ शगुन माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही धन प्राप्ति होने वाली है।

शहद – सपने में शहद दिखना भी शुभ माना गया है।

ऊंचे स्थान पर या किसी ऊंचे पेड़ पर चढ़े हुए – अगर आपको सपने में दिखाई देता है कि आप किसी ऊंचे स्थान पर या किसी ऊंचे पेड़ पर चढ़े हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप प्रोफेशन में भी काफी ऊंचे जाने वाले हैं। यानि आपको जल्द ही प्रमोशन मिलने वाला है।

ज्वैलरी – ज्वैलरी पहने हुए सपने में दिखना भी शुभदायी माना गया है।

दिव्य स्थल, मंदिर, तीर्थ या फिर देवी देवता का दर्शन – सपने में किसी भी दिव्य स्थल, मंदिर, तीर्थ या फिर देवी देवता का दर्शन भी शुभ माना गया है। इसका अर्थ यह है कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है।

मरा हुआ पक्षी – अगर आपको सपने में कोई मरा हुआ पक्षी नजर आता है तो घबराने की नहीं बल्कि खुश होने की बात है। ये संकेत है कि जल्दी ही आपकी जेब गर्म होने वाली है।

नेवला – सपने में नेवले का दिखना किसी अन्य रूप में धन की प्राप्ति का संकेत हो सकता है। यानी आपको ज्वैलरी या डायमंड के रूप में भी धन मिल सकता है।

हाथी-घोड़े का दिखना – सपने में हाथी या घोड़े का दिखना भी शुभ माना जाता है। इन जानवरों के सपने में आने आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page