कोरोनाभारत

मुंबई-दिल्ली के बीच फ्लाइट्स और ट्रेन सेवा जल्द होगी बंद?

मुंबई –

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। जिसमें दिल्ली सबसे टॉप पर है। यहां हर दिन हजारों नए मामले सामने आ रहे है। जिसे देखते हुए आज से यहां हाउस टू हाउस सर्वे भी किया जा रहा है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार, दिल्ली और मुंबई के बीच की विमान सेवा को बंद करने पर विचार कर रही है।

विमान सेवा के साथ-साथ रेल सेवा भी रोकी जा सकती है। महाराष्ट्र सरकार इस विषय में जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। दरअसल दिल्ली में एकाएक कोरोना के बढ़ते मामले देख महाराष्ट्र सरकार चिंतित है। महामारी के असर को कम करने या कोरोना के प्रसार को रोकने की दिशा में यह एहतियाती कदम उठा रही है। हालांकि सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि अगर फैसला लिया गया तो लोगों को 48 घंटे का समय दिया जाएगा।

शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र सीएम ने अधिकारियों से बात की थी, इस दौरान प्रस्ताव रखा गया कि दिल्ली में कोरोना के मामले काफी बढ़े हैं। दिल्ली और मुंबई के बीच लोगों का आना-जाना भी बहुत होता है इसलिए कोरोना को रोकने के लिए दोनों राज्यों के बीच आवागमन को रोक दिया जाए। जिसके बाद महाराष्ट्र सीएम ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page