ट्रेंडिगमनोरंजन

अजय सिंह ने जीता India’s Best Dancer का ख़िताब, मिले इतने लाख रुपए

मुंबई –

चैनल सोनी पर प्रसारित इंडियाज बेस्ट डांसर का ग्रैंड फिनाले कल हुआ। जिसमें ‘टाइगर पॉप’ अजय सिंह ने बाजी मार ली। इंडियाज बेस्ट डांसर का ख़िताब अजय सिंह ने अपने नाम किया। अजय को विजेता ट्रॉफी के अलावा 15 लाख रुपए का चेक और महंगी गाड़ी भी मिले। इसके अलावा उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को पांच लाख रुपए की प्राइज मनी मिली।

मुकुल जैन रनर अप रहे। श्वेता वॉरियर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस सीजन के टॉप पांच फाइनेलिस्ट थे- सुभ्रनिल पॉल, मुकुल जैन, श्वेता वॉरियर, परमदीप सिंह और अजय सिंह।

कौन और कहां से हैं अजय सिंह –
अजय सिंह उर्फ टाइगर पॉप हरियाण के गुरुग्राम शहर से हैं। टाइगर पॉपिंग के मास्‍टर हैं। वहीं, उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा डांस प्‍लस’ सीजन 4 की पहली सोलो फीमेल फाइ‍नलिस्‍ट रही थीं। शो के रनर अप मुकुल जैन कंटेंपररी स्‍टाइल के लिए जाने जाते हैं। तीसरा स्थान पर रही श्वेता अकेली महिला फाइनलिस्ट थीं। उन्हें क्लासिकल डांसिंग के लिए जाना जाता है। इस शो को गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस जज करते हैं। वहीं, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया इस शो के होस्ट हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page