कोरोना

Coronavirus : 24 घंटे में दुनिया भर में कोरोना के 4.87 लाख नए मामले, जानें किस देश में कितने मरीज

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में 4.87 लाख नए मामले सामने आये है। जिसके बाद अब कोरोना के मामले करीब छह करोड़ तक पहुंच गए हैं। दुनिया के 218 देशों में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7,375 लोगों की मौत हो गयी। बीते दिन अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है।

इसके बाद इटली, मैक्सिको, भारत, इरान, रूस, ब्रिटेन में मौत के सबसे ज्यादा केस आए। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में अबतक पांच करोड़ 89 लाख 68 हजार कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अबतक 13 लाख 93 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 4 करोड़ 7 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 करोड़ 68 लाख 19 हजार एक्टिव केस है।

जानें किस देश में कितने मरीज –
अमेरिका : 12,587,627 (केस), 262,694 (मौत)
भारत : 9,140,312 (केस), 133,773 (मौत)
ब्राजील : 6,071,401 (केस), 169,197 (मौत)
फ्रांस : 2,140,208 (केस), 48,732 (मौत)
रूस : 2,089,329 (केस), 36,179 (मौत)
स्पेन : 1,589,219 (केस), 42,619 (मौत)
यूके : 1,512,045 (केस), 55,024 (मौत)
इटली : 1,408,868 (केस), 49,823 (मौत)

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page