ट्रेंडिगमनोरंजन

अब सोनाक्षी सिन्हा पहुंची मालदीव, शेयर की Hot Photos

मुंबई –

दिशा पाटनी, तारा सुतारिया के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मालदीव पहुंच चुकी है। सोनाक्षी यहां छुट्टियां बिताने पहुंची है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें वह बीच पर एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा का अंदाज देख फैंस भी जमकर तारीफें कर रहे हैं। इसके अलावा सोना ने कई सारी फोटोज भी शेयर की है।

सोनाक्षी अपने वीडियो में हैट लगाए और ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बहुत ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है। फोटो में सोनाक्षी सिन्हा बीच पर लहरों के बीच एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकफास्ट से जुड़े वीडियो भी शेयर की हैं, जिसमें वह बीच पर ब्रेकफास्ट एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने लोगों को करारा जवाब दिया है। सोनाक्षी की अगली फिल्म अजय देवगन और संजय दत्त के साथ ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page