भारत

आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, 25 हजार महिलाएं और 4000 ट्रैक्टर शामिल, बॉर्डर सील

नई दिल्ली – दिल्ली में आज किसानों का महाधरना है। यहां किसानों द्वारा विशाल प्रदर्शन किये जायेंगे। इसके अलावा कल पंजाब और हरियाणा के किसानों का विशाल प्रदर्शन होने वाला है। ये किसान केंद्र द्वारा हाल में पास किए गए कृषि कानूनों का व्यापक विरोध कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। कृषि कानून के विरोध में आज पंजाब और हरियाणा के किसान महाधरना करने जा रहे हैं। इसके लिए सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रेक्टर और ट्रकों में भरकर दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं।

इस बीच दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर हरियाणा ने भी पंजाब से लगती सीमा को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, अंबाला में किसानों पर पानी की बौछार की गई, फिर भी किसानों का काफिला आगे बढ़ गया है। बड़ी संख्या में और भी किसान दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। हरियाणा सरकार ने कहा है कि पंजाब से लगने वाली सीमा 2 दिनों के लिए सील रहेगी।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में अगर किसान दिल्ली में जमा होते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएमआरसी के मुताबिक ब्लू लाइन पर आज सुबह से दोपहर दो बजे तक आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहेगी।
इधर येलो लाइन पर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक भी सेवाएं बंद रहेगी।

भारतीय किसान यूनियन (EU) के महासचिव सुखदेव सिंह ने कहा है कि इस विरोध मार्च में 25 हजार महिलाएं और 4000 ट्रैक्टर शामिल होंगे। इस संगठन ने कहा है कि उनके लगभग दो लाख सदस्य खनौरी और डबावली से हरियाणा में प्रवेश करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली मार्च के लिए निकले किसान खाने-पीने के सामान और कपड़े लेकर निकलें हैं। किसानों को जमा होने से रोकने के लिए बीजेपी शासित हरियाणा में कई जगहों पर धारा-144 लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page