भारत

आधी रात को पुडुचेरी-तमिलनाडु में समुद्री तट से टकराया निवार, कही जगहों पर मचाई तबाही

पुडुचेरी –

आधी रात को चक्रवाती तूफान निवार पुदुचेरी में समुद्र तट से टकराया। यह तूफान कल रात 11.30 बजे से लेकर आज तड़के 3 बजे के आसपास तक लैंडफॉल हुआ। हालांकि बाद में रफ्तार कम हो गया। अब यह सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म हो है। पुदुचेरी से आगे अब हवा की रफ्तार कम होकर 65 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा रह गयी है। हालांकि इस तूफान ने तमिलनाडु और पुदुचेरी में काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश और तूफान की वजह से इलाके में जिंदगी ठप हो गई है।

बता दें कि रात 2.30 बजे तक इस चक्रवात की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के मुताबिक ये चक्रवाती तूफान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और आगे जाकर कमजोर पड़ जाएगा। खतरे को देखते हुए एलजी किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा है कि पुदुचेरी में तेज गति से हवाएं चल रही है। उन्होंने सुबह भी सभी लोगों से घर में रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की तीव्रता में भी धीरे-धीरे कमी आएगी। हालांकि बारिश जारी रहेगी। चक्रवात निवार के कारण चेन्नई एयरपोर्ट अब सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा। अच्छी बात यह है कि चक्रवाती तूफान से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। करीब 2000 लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित ले जाया गया है। भारी बारिश की वजह से अधिकतर इलाकों में जलजमाव है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page