बिजनेसभारत

Big News : इंटरनेशनल फ्लाइटों पर 31 दिसंबर तक जारी रहेगा बैन

नई दिल्ली –

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने भारत में कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट्स की आवाजाही पर रोक 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। देश में 31 दिसंबर तक न कोई कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत से बाहर जाएगी और न ही दूसरे देश से आ सकती है। इससे पहले डीजीसीए ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया था।

बता दें कि 23 मार्च से कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। तब घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन ,25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई थी। इसके बाद विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया और कई देशों के साथ एयर बबल करार भी किया गया।

भारतीय एयरलाइंस को पूर्व कोविड-19 घरेलू उड़ानों का अधिकतम 60 फीसदी संचालन करने की अनुमति है। देश में वंदे भारत मिशन की शुरुआत किए जाने के बाद से 29 अक्तूबर तक 27 लाख से ज्यादा भारतीय दूसरे देशों से वापस आए हैं। अब भी वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page