मनोरंजन

सावधान! फरवरी तक रात में रहेगी गुलाबी ठंड : मौसम विभाग

नई दिल्ली – गुलाबी ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि देश के अधिकांश क्षेत्रों में दिसंबर, जनवरी व फरवरी महीने में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भाग में व दक्षिण भारत के अधिकांश उपविभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

यानि की शीतकालीन मौसम (दिसंबर से फरवरी) में उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के अधिकांश उपविभाग और पूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। ऐसे में नागरिकों को फरवरी तक गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ेगा। साथ ही पूर्वोतर के कुछ क्षेत्रों व उत्तर भारत के अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मध्य भारत के कुछ उपविभाग व दक्षिण भारत के कुछ जगहों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने संभावना जताई गई गई।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page