लाइफस्टाइल

जानिए चंद्र ग्रहण का किस राशि पर क्या पड़ रहा प्रभाव

नई दिल्ली – साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लग गया है। यह ग्रहण दोपहर 1:04 बजे शुरू हुआ। जो शाम 5:22 बजे समाप्त होगी। आज एक खास दिन भी है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। आज देव दीपावली भी मनाई जाती है। आज दोपहर को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण को बहुत अधिक प्रभावशाली माना जा रहा है।

मेष – धन हानि हो सकती है. खर्चों पर कंट्रोल रखें। किसी को कर्ज देने से बचें. बड़े कार्यों में निवेश करने से बचें। आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव करें। वाहन मांगकर न चलाएं। ग्रहण के दौरान चन्द्रमा के मंत्र का जप करें ग्रहण के बाद पीली वस्तु का दान करें।

वृष – पारिवारिक विवाद और समस्याओं से बचें। रुपए, पैसे या प्रॉपर्टी को लेकर किसी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें। शल्य चिकित्सा या चोट चपेट की नौबत आ सकती है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। शिव जी के मंत्र का जप करें. ग्रहण के बाद सफेद वास्तु का दान करें।

मिथुन – प्रेम और वैवाहिक जीवन का बहुत ध्यान रखें। पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट आने से नुकसान होगा। यात्राओं में सावधानी रखें। चन्द्रमा के मंत्र का जप करें। ग्रहण के बाद खाने की वस्तु का दान करें।

कर्क – आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी या व्यापार में तरक्की मिल सकती है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ग्रहण के बाद शिव जी को जल अर्पित करें।

सिंह – करियर में लापरवाही न करें। नौकरी बदलने का फैसला फिलहाल टाल दें। धन और संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें। कर्ज के लेन-देन से बचें। घर, दुकान या जमीन के सौदे में बड़ा निवेश न करें। शिव जी के मंत्र का जप करें। ग्रहण के बाद खाने की वस्तु का दान करें।

कन्या – कुछ समये के लिए यात्राएं स्थगित कर दें। नौकरी में समस्या आ सकती है। धन का नुकसान हो सकता है। करियर में रुकावटें बढ़ सकती हैं। चन्द्रमा और राहु के मंत्र का जप करें. ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं का दान करें।

तुला – स्वास्थ्य की समस्या और दुर्घटना के योग हैं। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। परिवार में विवाद की नौबत आ सकती है। गृह कलह से खुद को दूर ही रखें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। ग्रहण के बाद शिव जी को जल अर्पित करें।

वृश्चिक – कारोबार और करियर में समस्याओं के योग हैं। व्यापारी वर्ग या नौकरीपेशा लोगों को धन और संपत्ति का नुक्सान हो सकता है। बड़े फैसले लेने से पहले शुभचिंतकों की राय जरूर लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ग्रहण के बाद चावल का दान करें।

धनु – करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी-कारोबार में सफलता के योग लाभ देंगे शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। काम में सहयोगियों की खूब मदद हासिल होगी। शिव जी के मंत्र का जप करें। ग्रहण के बाद खाने की वस्तु का दान करें।

मकर – आंखों और पेट की समस्या का ध्यान रखें। खर्चों से परेशानी हो सकती है। ग्रहण के 15 दिन बाद स्थितियां बदल सकती हैं। चन्द्रमा के मंत्र का जप करें। ग्रहण के बाद सफेद वस्त्रों का दान करें।

कुम्भ – करियर में कुछ बदलाव के योग बन रहे हैं। नौकरी या व्यापार के मामलों में जल्दी ही शुभ समाचार मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घरवालों से किसी तरह का विवाद न बढ़ाएं। राहु और चन्द्रमा के मंत्र का जप करें। ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं का दान करें।

मीन – करियर की समस्याएं दूर होती जाएंगी। नई नौकरी का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। मान सम्मान का लाभ मिलेगा। घर और ऑफिस में रिश्ते मजबूत होंगे। शिव जी के मंत्रों का जप करें। ग्रहण के बाद शिव जी को जल अर्पित करें।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page