लाइफस्टाइल

साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण आज, इस दौरान भूल कर भी न करे ये काम

नई दिल्ली – साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिषविदों के मुताबिक, यह ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत वर्ष में दृश्य नहीं होगा। इसका प्रभाव लगभग 15 दिसंबर तक बना रहेगा। आज एक खास दिन भी है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। आज देव दीपावली भी मनाई जाती है। आज दोपहर को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण को बहुत अधिक प्रभावशाली माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह ग्रहण कुल 04 घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक रहेगा। जबकि, 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा। ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में इस बार का चंद्रगहण पड़ने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और एशिया में दिखाई दे सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि भारत में ये नजर नहीं आएगा।

चंद्रग्रहण की तिथि और समय –
ग्रहण का प्रारम्भ : 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1:04 बजे।
ग्रहण का मध्यकाल : 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3:13 बजे।
ग्रहण समाप्त : 30 नवंबर 2020 की शाम 5:22 बजे।

इस दौरान भूल कर भी न करे ये काम –
– चंद्र ग्रहण के दौरान पानी पीने से भी बचना चाहिए. अगर आप बीमार हैं या आप गर्भवती हैं तो आप हल्का गर्म पानी पी सकते हैं। इसमें तुलसी का पत्ता डालकर जूस पी सकते हैं।

– आप और आपके परिवार का कोई भी सदस्य चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा की ओर ना देखे और ना ही चांद की रोशनी में बैठे।

– भोजन ना पकाएं ना खाएं।

– कपड़े ना धोएं।

– सब्जी व फल आदि ना काटें।

– किसी की बुराई ना करें।

– किसी जीव की हत्या ना करें।

इस राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर –
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है। इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी देशभर में मनाया जा रहा है। कार्तिक शुक्ल पक्षी की पूर्णिमा तिथि गंगा स्नान, पूजा इत्यादि के लिए खास मानी जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार का ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। साथ ही इस दिन रोहिणी नक्षत्र भी है। वृषभ राशि वालों को ग्रहण के समय और कुछ दिनों तक थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खासकर इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page