ट्रेंडिगमनोरंजन

शाहरुख खान का नया लुक सामने आते ही ट्विटर प र ट्रेंड करने लगा #Pathan

शाहरुख खान का नया लुक सामने आते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #Pathan
मुंबई –

फिल्म जीरो के बाद से शाहरुख खान किसी फिल्म में अब तक नजर नहीं आये। अब फैंस के लिए अच्छी खबर है। कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान ने पठान की शूटिंग शुरू कर दी है। पूरे दो साल शाहरुख फिल्मों में वापसी करने जा रहे है। इस समय सोशल मीडिया पर फैन्स शाहरुख को अपने ही अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहे हैं। किंग खान की लंबे समय बाद वापसी होता देख फैंस काफी खुश है।

इस बीच आज किंग खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, यह तस्वीर यशराज स्टूडियो के बाहर की है। कहा जा रहा है कि ये शाहरुख खान का पठान लुक है। सोशल मीडिया पर तेजी से शाहरुख खान की ये तस्वीरें वायरल होने लगी। शाहरुख खान की जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं ट्विटर पर हैशटैग पठान ट्रेंड करने लगा, और लोग किंग खान के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

https://twitter.com/SRKsYoddha1/status/1333345093885956097

पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2021 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है। खैर लोग किंग खान की वापसी से बेहद खुश हैं और ट्विटर पर पठान ट्रेंड कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page