लाइफस्टाइल

भारत में New Year मानना है, तो दिसंबर में घूमने के लिए ये 5 जगह है बेस्ट

नई दिल्ली –

दिसंबर महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है। इस समय सर्दी रहता है। साथ ही न्यू ईयर और क्रिसमस का त्यौहार भी रहता है। कई लोग ऐसे समय में घूमने का प्लान करते है। हालांकि आज कोरोना का समय है तो सुरक्षा और सतर्कता से आप अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकते है। इस दौरान कई लोग पहाड़ों पर जाना चाहते है तो वहीं कुछ समुद्र के किनारे अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं।

गोवा – दिसंबर में गोवा घूमने के लिए सबसे सही है। दिसंबर महीने में वहां का माहौल बहुत खुशनुमा होता है। हर तरफ पार्टी का माहौल होता है। लोग बीच पर भी पार्टी करते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच पर बैठकर आनंद उठा रहे होते हैं। इस वक्त यहां 25 दिसंबर और नये साल की पार्टी का जश्न होता है। बहुत से लोग नाइट पार्टी का मजा लेते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच के किनारे इंजॉय करते हैं। कम खर्च में आप यहां हॉलीडे मना सकते है। दिसंबर में यहां भारतीय लोगों से कहीं ज्यादा विदेशी नजर आते हैं। यहां का मौसम बहुत खुशनुमा होता है। यहां ज्यादा कपल और दोस्त आते हैं।

केरल – दिसंबर में केरल जाना मतलब सुकून के पल बिताना होता है। साल के कुछ आखिरी दिन और नए साल की शुरुआत के लिए केरल से बेहतर जगह कोई हो ही नहीं सकती। यहां की सुबह शाम का दृश्य मनोरम होता है। यहां लजीज भोजन का मजा और चारों तरफ हरियाली का अदभुत नजारा होता है। यहां पर अल्लेप्पी बहुत ही सुंदर टूरिस्ट जगहों में से एक है। यहां बोटिंग के साथ-साथ बीच देखने को मिलते हैं और यहां का कुमारकोम पक्षी अभयारण्य भी काफी अच्छा है। ये कपल्स और हनीमून के लिए सबसे बेहतरीन जगह है।

जम्मू और कश्मीर – गुलमर्ग ये सबसे सुंदर और बेहतरीन हिल स्टेशन है। गुलमर्ग, समुद्र तल से लगभग 2700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप जम्मू-कश्मीर घूमने का सोच रहे हैं तो इस जगह को जरूर घूमें। इस जगह में बर्फ से ढके पहाड़ और घने जंगल इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं।

मेघालय – अगर आप इस दिसंबर उत्तर-पूर्व जगहों पर घूमने की सोच रहे हैं तो इस जगह से बेहतर और कोई जगह नहीं है। शिलांग, उत्तर-पूर्व जगहों में से सबसे सुंदर और सुखद जगह मानी जाती है। यहां लोग दूर-दूर से आते हैं और ऐड्वेन्चरस एक्टिविटीज का मजा उठाते हैं।

हिमाचल प्रदेश – इस जगह पर ठंड के महीनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है और लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं। कसौली, हिमाचल की खूबसूरत जगहों में से एक है जहां पर फैमिली के अलावा अपने पार्टनर के साथ भी घूमा जा सकता है। ये जगह अंग्रेजों ने बनाई है और इस जगह में घने जंगल, झीलें और झरने इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page