भारत

महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जाति आधारित क्षेत्रों के नाम, कैबिनेट में मंजूरी

मुंबई – महाराष्ट्र सरकार ने अब बड़ा फैसला लिया है। दरअसल राज्य में जाति आधारित क्षेत्रों के नाम बदले जाएंगे। यह निर्णय कैबिनेट में लिया गया और इससे मंजूरी भी मिल गयी है। बीते दिन राज्य सरकार ने इसकी घोषणा भी कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि कैबिनेट की बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया।

बताया गया कि महार-वाडा, मांग-वाडा, ढोर-बस्ती, ब्राह्मण-वाडा, माली-गली सामान्य नाम हैं, लेकिन महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में इनकी जरूरत नहीं है। इस तरह के नाम से सामान्य तौर पर पता चलता है कि क्षेत्र में किसी विशिष्ट समुदाय के सदस्य रहते हैं।

सीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि इन क्षेत्रों का नाम बदलने का निर्णय सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए किया गया है। इन क्षेत्रों को समता नगर, भीम नगर, ज्योति नगर, शाहू नगर, क्रांति नगर जैसे नाम दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page