भारत

Earthquake : ओडिशा, उत्तराखंड समेत भारत के कई राज्यों में महसूस किये गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली –

देश के कई राज्यों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। दरअसल देर रात दो राज्यों में एक घंटे के अंतराल पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के जानकारी के मुताबिक, पहला झटका ओडिशा के मयूरभंज जिले में रात के 2:13 बजे आया। जबकि दूसरा झटका 57 मिनट बाद ही उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में महसूस किया गया।

अच्छी बात यह है कि किसी भी तरह की नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 रही ये भूकंप के 3.10 बजे आया था। बता दें कि पिछले कुछ समय से भारत लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे है। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे कई छोटे भूकंप बड़ी तबाही का संकेत होते हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page