विश्व

अमेरिका में महात्मा गांधी की मूर्ति में तोड़फोड़

नई दिल्ली –

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के पास महात्मा गांधी की मूर्ति को रंग से पोत दिया और उसमें तोड़फोड़ की गयी। घटनास्थल पर खालिस्तान के झंडे भी देखे गए। दरअसल ये सब कृषि कानूनों के विरोध में किया जा रहा है। किसान प्रदर्शन का दौर विदेशों में भी जारी है। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन ने भारत विरोधी रूप ले लिया।

यहां प्रसर्शनकरी लगातार विरोध कर रहे है। भारतीय दूतावास ने मेट्रोपोलिटन और नेशनल पार्क पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जानकारी तुरंत विदेश विभाग को दी गई जिसने इस मुद्दे पर भारतीय राजदूत से भी बात की। डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट स्टीफन बीगन ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है।

बीगन ने ही महीने भर पहले भारतीय तरणजीत सिंह संधू के साथ इस मूर्ति का दोबारा अनावरण किया था। इधर खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आंदोलन को खालिस्तानी भी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page