भारत

पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की मौत

कोलकाता – पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर शुरू है। भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में शनिवार को एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। जबकि छह कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। दरअसल 24 नॉर्थ परगना के हलीशहर में शनिवार को भाजपा के कार्यकर्ता ‘गृह संपर्क अभियान’ के तहत लोगों से मिल रहे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान ये हिंसा की घटना हुई है।

पश्चिम बंगाल की भाजपा ईकाई ने इस हमले का आरोप सत्ताधारी टीएमसी पर लगाया है। भाजपा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है, एक और दिन, एक और हत्या। हलिशहर में कार्यकर्ता साकेत भवल की टीएमसी के गुंडों ने निर्मम हत्या कर दी। जबकि छह कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। साकेत भवल पर हमला तब किया गया जब वो पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे। वहीं टीएमसी की ओर से इस घटना पर कहा गया है यह घटना भाजपा कार्यकर्ताओं की आपसी दुश्मनी का नतीजा है।

याद हो कि इसी हफ्ते भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर भी पश्चिम बंगाल में हमला हुआ है। जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार की सुबह उस समय हमला हुआ जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने डायमंड हार्बर जा रहे थे।इस हमले को लेकर भी भाजपा और टीएमसी आमने-सामने हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page