लाइफस्टाइल

जिंदगी में एक बार जरूर जाएं भारत की इन जगहों पर

जिंदगी में एक बार जरूर जाएं भारत की इन जगहों पर

नई दिल्ली –
दिसंबर महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है। इस समय सर्दी रहता है। साथ ही न्यू ईयर और क्रिसमस का त्यौहार भी रहता है। कई लोग ऐसे समय में घूमने का प्लान करते है। हालांकि आज कोरोना का समय है तो सुरक्षा और सतर्कता से आप अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकते है। इस दौरान कई लोग पहाड़ों पर जाना चाहते है तो वहीं कुछ समुद्र के किनारे अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं।

जिंदगी में एक बार जरूर जाएं भारत की इन जगहों पर –
लद्दाख
– हर भारतीय व्यक्ति का एक ना एक बार लद्दाख जाने का शौक होता है। कुछ लोग तो यहां चले जाते हैं लेकिन, कुछ सिर्फ प्लान ही करते रह जाते हैं। ऐसे में इस क्रिसमस या न्यू ईयर पर आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां आप बाइक किराए पर लेकर घूम सकते हैं।

अंडमान और निकोबार – दोस्तों के साथ अगर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। आप यहां स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, पैरासेलिंग कर सकते हैं।

मेघालय – अगर आप कुछ शांत और प्राकृतिक जगह पर घूमना चहते हैं तो मेघायल बेस्ट जगह है। यहां आप एलीफेंट लेक, स्प्रेड ईगल फॉल, सेवन सिस्टर फॉल, उमियम लेक, शिलॉंग व्यू प्वाइंट, गारो हिल्स, खासी हिल्स आदि जगहें देख सकते हैं।

स्पीति वैली- यह देश की सबसे सुंदर और ठंडी जगहों में से एक है। स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश राज्य में समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहाँ पर साल में सिर्फ 250 दिन धूप रहती है।

ऋषिकेश– अगर आप पास की किसी जगह पर घूमना चाहते हैं तो ऋषिकेश से बेहतर कोई जगह नहीं है। यहां आप बंजी जंपिंग, जीप लाइनिंग, पैराग्लाइडिंग आदि कर सकते हैं। सर्दियों में राफ्टिंग यहां पर नहीं कराई जाती है।

मणिपुर – अगर आप मणिपुर जा रहे हैं तो अपनी ट्रेवल लिस्ट में लोकटक लेक को जरूर शामिल करें। ये झील तैरती फुमदी का नजारा देखने के लिए भी बहुत फेमस है। छोटी फुमदियों का नजारा लोकटक झील को बेहद खास व अनोखा बनाता है।

उदयपुर – सर्दियों में उदयपुर घूमने के लिए बेस्ट जगह है। पिछोला झील की बोटिंग आपका मन मोह लेगी। यह खूबसूरत झील करीब 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमीटर चौड़ाई में फैली हुई है। सिटी पैलेस से पूरी झील दिखाई पड़ती है और आप रामेश्वर घाट से नाव की एक लंबी सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। यह काफी रोमांटिक जर्नी होगी।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page