ट्रेंडिगमनोरंजन

फिल्म Shakeela का बोल्ड Trailer रिलीज, ऋचा चड्ढा का दिखा सेक्सी अंदाज

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की अपकमिंग फिल्म शकीला का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ऋचा, एडल्ट स्टार शकीला के किरदार में नजर आ रही हैं। इस ट्रेलर ऋचा ने कई बोल्ड और बेड सीन दी है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में शकीला के एक मामूली लड़की से एडल्ड स्टार बनने की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म शकीला में मुख्य भूमिका में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हैं।

इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित, ‘शकीला’ एडल्ड स्टार शकीला की एक बायोपिक है। जिसने 90 के दशक में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में खुद का एक नाम बनाया था। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म में वह साउथ के किसी सुपरस्टार का किरदार निभाते नजर आएंगे। ‘शकीला’ के टीजर को लोग सोशल मीडिया पर बेहद पसंद कर रहे हैं। अब इस टीजर के वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ये फिल्म विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर की काफी याद दिलाती है क्योंकि वे दोनों समान क्षेत्र की दो महिलाओं के उपर बनी है। फिल्म को 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page