भारतविश्व

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है हिमालय? NASA ने जारी किया अद्भुत तस्वीर

नई दिल्ली –

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अक्सर अंतरिक्ष से संबंधित तस्वीरें जारी करते रहता है। कभी अंतरिक्ष का तो कभी सौरमंडल का। कभी अंतरिक्ष से पृथ्वी कैसे दीखता है तो कभी अंतरिक्ष से चाँद कैसे दीखता है। इस तरह के कई तस्वीरें अब तक नासा द्वारा जारी किया गया है। अब नासा ने एक और अद्भुत तस्वीर जारी किया है। इस तस्वीर में अंतरिक्ष से हिमालय नजर आ रहा है।

हालांकि सबके मन में जरूर ये होगा कि आसामान से हिमालय कैसा दिखता है। नासा द्वारा जारी तस्वीर में हिमालय के पर्वत बर्फ से ढके नजर आ रहे हैं। नासा ने अपने इंस्टाग्राम पर हिमालय की इस तस्वीर को साझा किया है, जिसमें भारत की राजधानी दिल्ली भी रात के समय चमचमाती नजर आ रही है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, ‘अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में सवार चालक दल के सदस्य ने इस तस्वीर को कैमरे में कैद किया है। नासा ने इस तस्वीर के साथ लंबे कैप्शन में लिखा है- दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला 5 करोड़ साल तक हिंद और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेटों की टक्कर के कारण उतपन्न हुए थे। पर्वत श्रृंखला के दक्षिण में भारत और पाकिस्तान के कृषि क्षेत्र हैं।’

नासा ने आगे कहा है कि ‘इसके उत्तर में तिब्बत का पठारी इलाका है, जिसे ‘दुनिया की छत’ या ‘Roof of the World’ कहा जाता है। तस्वीर में भारत की राजधानी दिल्ली और पाकिस्तान के लाहौर भी चमचमाता दिख रहा है। इनके ऊपर वायुमंडल में मौजूद पार्टिकल्स के सोलर रेडिएशन से टकराने के कारण पैदा हुई नारंगी छटा भी देखी जा सकती है।’

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page