भारत

सावधान! पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में पारा 4 डिग्री

नई दिल्ली – देश भर में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में दिख रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में शीतलहर चल रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। दिल्ली में आज 4 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।

आशंका है कि महीने के अंत तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। हालांकि शीतलहर के चलते ठंड में इससे ज्यादा प्रभाव नहीं पडे़गा। आईएमडी ने कहा कि पहले सप्ताह की पहले हिस्से के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर बढ़ जाएगी और फिर उसके बाद कम होगी। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, विभाग ने 17-24 दिसंबर और 24-30 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में कड़ाके की ठंड है। कल रायबरेली का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page