ट्रेंडिगमनोरंजन

Lockdown में बॉलीवुड सेलेब्‍स ने घर में कैद होकर कैसे बिताया अपना समय, जानिए…

मुंबई – चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में फ़ैल चूका है। इसके चपेट में भारत भी है। हालांकि अब धीरे-धीरे कोरोना का कहर भारत में भी कम होने लगा है। लेकिन, शुरूआती दिनों में यहां हर दिन हजारों की संख्या में मौत हो रही थी। लाखों में नए मरीज पाए जा रहे थे। इस बीच मार्च में लॉकडाउन लग जाना सबके लिए एक झटका था।

इतना लम्बा लॉकडाउन से पहले कोई परिचित नहीं था। सब घर में अपने आपको कैद समझ रहे थे। क्या खास और क्या आम सभी लॉकडाउन में अपने-अपने घरों में कैद थे। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्‍स ने घर में कैद होकर कैसे बिताया अपना समय ये बातें सामने आई है।

सोनू सूद – बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन में अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना महामारी के खौफ के बीच प्रवासी मजदूरों के पास जाकर उनकी मदद करी। सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा साबित हुए। वह इस दौरान मसीहा बनकर आगे आये और दूसरे राज्‍यों में फंसे मज़दूरों को घर पहुंचाया। 46 वर्षीय सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कर्नाटक समेत अन्‍य राज्यों के मज़दूरों को उनके घर पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों के लिए बसों के इंतजाम, उनके खाने-पीने का भी प्रबंध,विदश में फंसे छात्रों को फ्लाइट आदि का इंतजाम किया।

सलमान खान – बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान अपने फार्म हाउस में ही रहे। उन्होंने वहीं पर अपना समय बिताया । उन्‍होंने इस दौरान अपनी ही अवाज में सुपर डूपर हिट गाना भी गया। सलमान खान फाम हाउस में सफाई भी की। लॉकडाउन में सलमान खान ने जमकर भूखों को राशन बांट कर जमकर चैरिटी भी की। बॉलीवुड के सुल्‍तान ने लॉकडाउन में घर के सारे काम करना सीख लिया है। लॉकडाउन में उनके फार्म हाउस में उनके साथ कई दोस्‍त भी थे जिनके साथ सलमान खान ने जमकर मस्‍ती भी की।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लॉकडाउन के दौरान अपने पति रणवीर सिंह के साथ घर पर 7 महीने का समय बिताया। जिसे वो अपने आर्शीवाद मानती हैं। घर में रहकर दोनों ने खूब मस्ती की। दोनों लगातार अपना फोटोज शेयर करते रहे। दीपिका ने बताया कि लॉकडाउन में रणवीर वास्तव में मुझे उन चीजों को करने का समय देते हैं जो मैं करना चाहती हूं। 4 घंटे के लिए वो जाग रहे हैं और फिर हम फिल्म देख रहे हैं, खा रहे हैं या फिर एक्सरसाइज कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ – कैटरीना कैफ लॉकडाउन के समय का उपयोग करते हुए पहले बर्तन धुले और अब वह झाड़ू लगाते हुए वीडियो में दिखाई दीं। 36 साल की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने लॉकडाउन में घर में नौकर आने पर घर में झाड़ू लगाई और वीडियो शेयर किया और इस वीडियो के बीच में लिखकर आता है कुछ देर बाद। इसके बाद वीडियो में अपने घर में कैटरीना झाड़ू को बैट बनाकर शॉट मारती दिखाई दे रही थीं। कैटरीना कैफ के इस वीडियो पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट्स किए हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में कैटरीना अपने किचन में बर्तन साफ करते हुए नजर आईं।

मिलिंद सोमन – एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन ने उन्‍होंने अपनी मां ऊषा और पत्‍नी के साथ एक्‍सरसाइज करते हुए कई वीडियो शेयर किया था। उन्‍होंने अपनी बूढ़ी मां के ऊषा के साथ रस्सी कूदने का वीडियो शेयर किया थ। मिलिंद ने लॉकडाउन में लोगों को प्रेरित करने के लिए कई एक्‍सरसाइज के वीडियो शेयर किए और लोगों को फिट रहने की सीख दी।

शिल्पा शेट्टी – बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इस समय को अपने और अपने परिवार की फिट रखने में ही बिताया। लॉकडाउन में शिल्‍पा ने बताया कि वह पुरानी कहावत में विश्‍वास करती हैं ‘जो परिवार साथ में खाता है, प्रार्थना करता है और साथ में वर्कआउट करता है, वह हमेशा एकसाथ रहता है। लॉकडाउन में शिल्‍पा शेट्टी ने एक वीडियो साझा किया कि कैसे वह अपने बेटे के साथ वर्ककआउट सेशन में फन करती हैं। इसके अलावा उन्‍होंने बिना नौकरानी के कैसे अपने नन्‍हीं सी बेटी का ख्‍याल रखा ये भी शेयर किया। शिल्‍पा शेट्टी ने लॉकडाउन का पूरा समय अपने पति और बच्‍चों की देखभाल में बिताया।

Related Articles

Back to top button

Adblocker detecter

Please turn off Adblock and refresh the page